हार्दिक पटेल ने की नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी से सनी लियोनी की तुलना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2018 8:54 PM
इंदौर : गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का मानना है कि पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिये से देखा जाना चाहिये, जिस निगाह से नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है. पटेल ने संवाददाताओं से कहा, अगर हम सनी लियोनी को […]
इंदौर : गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का मानना है कि पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिये से देखा जाना चाहिये, जिस निगाह से नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है.
पटेल ने संवाददाताओं से कहा, अगर हम सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिये से देखें, जिस तरह हम नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को देखते हैं, तो इसमें भला दिक्कत क्या है? हमें सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर गलत नजर से क्यों देखना चाहिये?
उन्होंने कहा, अगर हमारी सोच ऐसी है कि हम अब भी सनी लियोनी को उनकी पुरानी छवि के अनुसार ही देखना चाहते हैं, तो यह देश कभी नहीं बदल सकता. 24 वर्षीय नेता ने कहा कि बॉलीवुड में कदम रख चुकीं पूर्व पॉर्न स्टार भी चाहती हैं कि बतौर फिल्म अभिनेत्री उन्हें पूरा सम्मान मिले.
भाजपा को सत्ता की लालची पार्टी करार देते हुए पटेल ने यह आशंका भी जाहिर की कि अगर नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 के आम चुनावों में दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं, तो इसके बाद देश में चुनाव कभी नहीं होंगे.
हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि इस आशंका के पीछे क्या आधार है, तो उन्होंने जवाब दिया, जिस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडीएस के बहुमत वाले गठबंधन से पहले भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका दिया, इससे लगता है कि देश में संविधान खत्म करने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










