ePaper

इस नये प्रोजेक्ट में बिजी हैं यामी गौतम, कराया मेकओवर

Updated at : 08 Jun 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
इस नये प्रोजेक्ट में बिजी हैं यामी गौतम, कराया मेकओवर

यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में बिजी हैं. इसके अलावा वो उरी अटैक पर आधारित फिल्म ‘उरी’ में भी काम कर रही हैं. उरी फिल्म में अपने लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए यामी ने खास मेकओवर कराया है. इस मेकओवर के लिए यामी ने अपने लंबे बालों की कुर्बानी […]

विज्ञापन
यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में बिजी हैं. इसके अलावा वो उरी अटैक पर आधारित फिल्म ‘उरी’ में भी काम कर रही हैं. उरी फिल्म में अपने लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए यामी ने खास मेकओवर कराया है. इस मेकओवर के लिए यामी ने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मेकओवर की वीडियो पोस्ट किया. यामी का शॉर्ट हेयर लुक भी अच्छा लग रहा है.
इस मेकओवर के बारे में यामी ने बताया कि फिल्म की टीम और डायरेक्टर ने बैठकर ये फैसला किया कि फिल्म में उनका किरदार कैसा दिखना चाहिए और इसके लिए उनके बालों को किस तरह ट्रांसफॉर्म किया जाए. इसके बाद उनके लुक को फाइनल किया गया. यामी के इस नए लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है. बता दें ‘विक्की डोनर’ और ‘काबिल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी यामी को सिंपलिसिटी की वजह से सराहा जाता रहा है. 2016 में उरी में हुए हमलों पर बन रही इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं.
फिल्म में यामी के अपोजिट विक्की कौशल होंगे. इस बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, फिल्म के कैरेक्टर के इस खास लुक को लेकर मैं काफी एक्साइटेड थी. जब आदित्य ने मेरे साथ रोल डिस्कस किया, तो मैं अपने कैरेक्टर को अधिक रियल बनाने का मौका चूकना नहीं चाहती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola