रिलीज से पहले ही वायरल हुआ जीरो का डांस

Updated:
विज्ञापन
रिलीज से पहले ही वायरल हुआ जीरो का डांस

फिल्म जीरो में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं. जिसकी झलक फिल्म जीरो के ट्रेलर में दिखाई गई है. इस फिल्म का बीहाइंड द सीन वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो गया है. वीडियो में शाहरुख खान कोरियोग्राफर के साथ 1965 में रिलीज हुई फिल्म जब-जब फूल खिले फिल्म के गाने […]

विज्ञापन
फिल्म जीरो में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं. जिसकी झलक फिल्म जीरो के ट्रेलर में दिखाई गई है. इस फिल्म का बीहाइंड द सीन वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो गया है. वीडियो में शाहरुख खान कोरियोग्राफर के साथ 1965 में रिलीज हुई फिल्म जब-जब फूल खिले फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
शशि कपूर के हिट डांस नंबर पर शाहरुख खान का डांस फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. बता दें फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी. तीनों की साथ में तस्वीरें कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर आई थीं. शाहरुख खान इन दिनों अमेरिका में फिल्म जीरो की शूटिंग कर रहे हैं.
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और निर्देशक आनंद एल. राय भी वहीं उनके साथ हैं. याद हो कि इस साल 1 जनवरी को शाहरुख ने बड़े अतरंगी अंदाज में फिल्म का टाइटल लांच किया था. 1 मिनट के इस टाइटल वीडियो को ही अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola