ePaper

7 जून को रिलीज हो रही हैं रजनीकांत की ये फिल्म, प्रशंसकों में उत्साह, छुट्टी का एलान

Updated at : 06 Jun 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
7 जून को रिलीज हो रही हैं रजनीकांत की ये फिल्म, प्रशंसकों में उत्साह, छुट्टी का एलान

रजनीकांत की किसी भी फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में ख़ास तरह का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसा ही उत्साह इस बार 7 जून को रिलीज हो रही फिल्म ‘काला’ के लिए भी नजर आ रहा है. ‘काला’ की रिलीज के मद्देनजर एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 7 जून के दिन की […]

विज्ञापन

रजनीकांत की किसी भी फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में ख़ास तरह का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसा ही उत्साह इस बार 7 जून को रिलीज हो रही फिल्म ‘काला’ के लिए भी नजर आ रहा है. ‘काला’ की रिलीज के मद्देनजर एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 7 जून के दिन की छुट्टी दे दी है.

ख़ास बात यह है कि कंपनी तमिलनाडु में नहीं बल्कि केरल के कोच्चि में है. इसकी जानकारी रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर दी. इसके मुताबिक कोच्चि की एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिए लेटर में लिखा है- ‘डियर टीम मेंबर्स, हमें आप सबके लिए एक शानदार खबर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हर किसी की रिक्वेस्ट और सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में हमारी कंपनी 7 जून को छुट्टी की घोषणा कर रही है.

यह फैसला रिलीज के दिन काला को देखने के लिए आपकी सुविधा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है.’ रजनीकांत को लेकर फैंस की दीवानगी काला से जुड़ी तमाम चीजों में नजर आ रही है. हाल ही में काला के पोस्टर में रजनीकांत के साथ एक स्ट्रीट डॉग (मणि) दिखा था. खबरों की मानें तो तो मणि, काला के सेट पर न सिर्फ पूरे क्रू का बल्कि रजनीकांत का भी फेवरेट बन गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola