ePaper

सलमान ने टीवी शो में अपनी सफलता का श्रेय इस शख्सियत को दिया

Updated at : 30 May 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने टीवी शो में अपनी सफलता का श्रेय इस शख्सियत को दिया

मुंबई : ‘बिग बॉस’ और ‘दस का दम’ जैसे टीवी शो में बेहतरीन मेजबानी से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने छोटे पर्दे पर अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सलीम खान को दिया है. उनका कहना है कि शुरुआत में वह छोटे पर्दे पर अपना असल व्यक्तित्व सामने लाने को लेकर […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘बिग बॉस’ और ‘दस का दम’ जैसे टीवी शो में बेहतरीन मेजबानी से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने छोटे पर्दे पर अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सलीम खान को दिया है. उनका कहना है कि शुरुआत में वह छोटे पर्दे पर अपना असल व्यक्तित्व सामने लाने को लेकर झिझक रहे थे.

करीब 9 साल पहले ‘दस का दम’ से अपने छोटे पर्दे की पारी की शुरुआत करने वाले सलमान ने कहा , ‘मैंने इससे (दस का दम से) अपने छोटे पर्दे की पारी की शुरुआत की थी , उस समय मेरे आसपास बहुत नकारात्मकता थी. मैं ‘ दस का दम ‘ में अपना असली व्यक्तित्व दिखाने को लेकर काफी डरा हुआ था. मुझे लगता है कि टीवी एक बेहद शक्तिशाली माध्यम है … इसलिए मैं काफी डरा हुआ था.’

अभिनेता ने कहा , ‘मैंने अपने पिता से पूछा कि मैं इसे करूं या नहीं , शो आम लोगों से जुड़ा है और मैं खुद को प्रस्तुत करने को लेकर डरा हुआ था. उन्होंने पूछा कि तुम किस का तरह होना चाहते हो ? तुम जो हो वही दुनिया को दिखाओ. अगर तुम्हें अपनाया गया , तो ठीक , अगर नहीं , तो अपने आपको बदल लेना’ ‘ दस का दम ‘ का नया सीजन चार जून से सोनी पर प्रसारित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola