OMG! ''दस का दम'' के ए‍क एपिसोड के लिए इतनी फीस लेंगे सलमान खान

Updated at : 29 May 2018 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! ''दस का दम'' के ए‍क एपिसोड के लिए इतनी फीस लेंगे सलमान खान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्‍टार सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा वे अपने आनेवाले टीवी शो ‘दस का दम’ को लेकर खबरों में हैं. शो के कई टीजर जारी कर दिये गये हैं. खबर है कि सलमान को अपकमिंग शो ‘दस का दम’ के लिए प्रति एपिसोड […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्‍टार सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा वे अपने आनेवाले टीवी शो ‘दस का दम’ को लेकर खबरों में हैं. शो के कई टीजर जारी कर दिये गये हैं. खबर है कि सलमान को अपकमिंग शो ‘दस का दम’ के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये दिये जायेंगे. सलमान इस शो के लिए 30 एपिसोड शूट करेंगे और करीब 150 करोड़ रुपये फीस लेंगे. शो की शूटिंग 17 मई से फिल्‍म सिटी में शुरू हो चुकी है.

सलमान एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं. चर्चा हैं कि ‘दस का दम’ 4 जून से ऑन एयर होने जा रहा है. यह शो हफ्ते में दो दिन सोमवार और मंगलवार को प्रसारित होगा. हर एपिसोड डेढ़ घंटे का होगा. शो के विनर को प्राइज मनी के तौर पर एक करोड़ रुपये मिलेंगे. इस शो को सोनी एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है.

इसके अलावा सलमान टीवी शो ‘बिग बॉस’ को होस्‍ट करते आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 11’ के लिए हर एपिसोड के 11 करोड़ रुपये दिये गये थे. शो के होस्‍ट के तौर पर भी सलमान को बेहद पसंद किया जाता है.

वहीं सलमान की फिल्‍मों की बात करें तो जल्‍द ही उनकी फिल्‍म ‘रेस 3’ रिलीज होनेवाली है. सलमान के अलावा इस फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह और अनिल कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola