ePaper

VIDEO: बियोन्‍से के गाने पर दिशा के डांस मूव्‍स देख दीवाने हो जायेंगे आप, वीडियो वायरल

Updated at : 28 May 2018 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बियोन्‍से के गाने पर दिशा के डांस मूव्‍स देख दीवाने हो जायेंगे आप, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की क्‍यूट एंड ब्‍यूटीफुल एक्‍ट्रेस दिशा पटानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. फिर एक बार वे अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दिशा को इंडस्ट्री में डेब्‍यू किये अभी दो ही साल हुए हैं लेकिन इन्‍हें चाहने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की क्‍यूट एंड ब्‍यूटीफुल एक्‍ट्रेस दिशा पटानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. फिर एक बार वे अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दिशा को इंडस्ट्री में डेब्‍यू किये अभी दो ही साल हुए हैं लेकिन इन्‍हें चाहने वाले लाखों लोग हैं. अब दिशा ने हॉलीवुड सेंसेशन बियॉन्से के पॉपुलर गाने Beychella पर डांस कर सबको अपना दीवाना बना लिया है.

दिशा ने अपने इस नये डांस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक तरफ बियोन्‍से और दूसरी तरफ दिशा डांस करती दिख रही हैं. दिशा जबरदस्‍त डासं करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में दिशा बियोन्‍से के स्‍टेप्‍स को हु-ब-हु फॉलो करती दिख रही हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि दिशा बॉलीवुड के बेस्‍ट डांसर्स में से एक है. 2 दिन पहले शेयर किये गये इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है. दिशा बियोन्‍से को अपनी आइडल मानती हैं. उन्‍होंने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है वह लंबे वक्‍त से अपने आइडल को ट्र‍िब्‍यूट देना चाहती थीं.

https://www.instagram.com/p/BjOaDfQlTG7/

दिशा, सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ में वे महत्‍वपूर्ण किरदार में निभाती नजर आयेंगी. उनकी पिछली फिल्‍म बागी 2 थी जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola