15 साल के लड़के ने सुष्मिता सेन से की छेड़खानी, अभिनेत्री ने ऐसे सिखाया सबक

सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा है. इससे पहले शनिवार शाम को एक सुष्मिता एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा वाकया बयां किया जिसे बताते वक्त वे खुद […]
सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा है. इससे पहले शनिवार शाम को एक सुष्मिता एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा वाकया बयां किया जिसे बताते वक्त वे खुद भी इमोशनल हो गईं. आम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनायें तो हम देखते-सुनते हैं लेकिन कई बार सेलीब्रिटीज को भी इसका सामना करना पड़ता है.
सुष्मिता ने खुद के साथ हुई छेड़खानी की घटना का जिक्र किया जिसे सुनकर हरकोई हैरान हो जायेगा. उन्होंने 6 महीने पहले खुद के साथ हुई छेडखानी के बारे में खुलासा किया.
अभिनेत्री ने कहा,’ एक अवार्ड फंक्शन के दौरान 15 साल के एक लड़के ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. उसे लगा आसपास भीड़ है तो मुझे इस बात का पता नहीं चलेगा, पर वो गलत था. मैंने अपने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया. मैं यह देखकर हैरान थी कि वो सिर्फ 15 साल का है.’
सुष्मिता ने आगे बताया,’ इसके बाद मैंने उसकी गर्दन पकड़ ली और थोड़ दूर ले जाकर मैंने उससे कहा- अगर मैं चिल्लाकर सबको बता दूं तो तुम्हारी लाईफ तो खत्म हो जायेगी. पहले तो वो लड़का इस बात को मानने से इंकार करता रहा कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है.’ सुष्मिता ने कहा कि जब मैंने उससे जोर देकर कहा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ.
अभिनेत्री ने बताया कि, उस लड़के ने मुझे सॉरी बोलते हुए कहा कि आगे कभी ऐसा नहीं करूंगा. मैंने उस लड़के के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया क्योंकि मैं जानती थी वो एक 15 साल का लड़का है, जिसे यह नहीं सिखाया गया कि ऐसी हरकत करना अपराध है, मनोरंजन नहीं.’ बता दें कि सुष्मिता सेन मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को सेल्फ डिफेंस पर टिप्स सीखा रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




