ePaper

VIDEO: 23 साल बाद साथ दिखी माधुरी दीक्षित-रेणुका शहाणे, ''लो चली मैं...'' गाने पर किया जबरदस्त डांस

Updated at : 21 May 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: 23 साल बाद साथ दिखी माधुरी दीक्षित-रेणुका शहाणे, ''लो चली मैं...'' गाने पर किया जबरदस्त डांस

साल 1994 में आई फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ के लगभग 23 साल बाद इस फिल्‍म की सुपरहिट जोड़ी माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. माधुरी और रेणुका एक बार फिर ‘लो चली मैं’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है. इस जोड़ी ने फिर साबित […]

विज्ञापन

साल 1994 में आई फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ के लगभग 23 साल बाद इस फिल्‍म की सुपरहिट जोड़ी माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. माधुरी और रेणुका एक बार फिर ‘लो चली मैं’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है. इस जोड़ी ने फिर साबित कर दिया है कि इन्‍हें कोई टक्‍कर नहीं दे सकता. फिल्‍म में इस जोड़ी ने बहनों की भूमिका निभाई थी. माधुरी के आपोजिट सलमान खान नजर आये थे.

इस वीडियो को धर्मा प्रोडक्‍शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर शेयर किया है. इनके डांस को देखकर 23 साल पुरानी दो बहनों की कहानी याद आ गई जिन्‍होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

माधुरी और रेणुका का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आज भी दर्शक इस फिल्‍म को देखकर भाव-विभोर हो जाते हैं. फिल्‍म में सलमान खान, रेणुका के देवर बने थे. इस फिल्‍म ने उस समय बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

बता दें कि आनेवाली मराठी फिल्‍म ‘बकेट लिस्‍ट’ में माधुरी दीक्षित के साथ रेणुका शहाणे भी स्‍क्रीन शेयर कर रही हैं. इस फिल्‍म में माधुरी एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं जो अपने परिवार की जिम्‍मे‍दारियां निभाने के साथ-साथ बकेट लिस्‍ट बनाकर अपनी इच्‍छाओं को भी पूरा करती हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्‍म एक गंभीर संदेश भी देती है.

‘हम आपके हैं कौन’ की इस फेमस जोड़ी को दर्शक दोबारा देखने के लिए खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म 25 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वायरल हो रहा यह वीडियो भी प्रमोशन का एक हिस्‍सा है. शूटिंग के दौरान भी दोनों अभिनेत्र‍ियों ने जमकर मस्‍ती की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola