''शमशेरा'' में रणबीर से रोमांस करती दिखेंगी ''बेफिक्रे गर्ल'' वाणी कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 6:16 PM
मुंबई : यशराज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आयेंगी. निर्देशक करण मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म में रणबीर की भूमिका को आगे बढ़ाने में वाणी का चरित्र काम करता है और वह इसके लिए सबसे बेहतर पसंद हैं. वाणी फिल्म में रणबीर की प्रेमिका की […]
मुंबई : यशराज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आयेंगी. निर्देशक करण मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म में रणबीर की भूमिका को आगे बढ़ाने में वाणी का चरित्र काम करता है और वह इसके लिए सबसे बेहतर पसंद हैं.
वाणी फिल्म में रणबीर की प्रेमिका की भूमिका में हैं और वह मुख्य चरित्र को दिखाने में अहम होगी. उन्होंने एक बयान में बताया कि वाणी इस भूमिका के लिए सबसे अच्छा चुनाव है.
वह मंझी हुई अभिनेत्री, बेहतरीन डांसर और हिंदी फिल्मों की खूबसूरत हिरोइन हैं. हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक अलग चेहरा पेश करना चाहते थे और वह इसमें फिट बैठी.
यशराज फिल्म्स ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) से फिल्म जगत में कदम रखने वाली के वाणी की इस प्रोडक्शन हाउस के साथ यह तीसरी फिल्म है. वह ‘बेफिक्रे’ (2016) में भी काम किया था. इस फिल्म में संजय दत्त ने भी अभिनय किया है. इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










