दिग्गज अभिनेत्री ललिता चटर्जी का निधन

दिग्गज फिल्म अभिनेत्री और थियेटर कलाकार ललिता चटर्जी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सेरेब्रल अटैक आया था. ललिता मुखर्जी (81) को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे वेंटिलेटर पर थीं. उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर […]
दिग्गज फिल्म अभिनेत्री और थियेटर कलाकार ललिता चटर्जी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सेरेब्रल अटैक आया था. ललिता मुखर्जी (81) को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे वेंटिलेटर पर थीं. उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.
ललिता चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1964 की फिल्म ‘बिवस’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ बंगाली सिनेमा के कलाकार उत्तम कुमार थे. उनकी अन्य फिल्मों में ‘जय जयंती’ और ‘एंथनी फिरंगी’ है.
ललिता चटर्जी का बॉलीवुड सफर 10 साल का रही. उन्होंने ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘आप की कसम’, ‘रात अंधेरी थी’, ‘चोरी चोरी’ और ‘तलाश’ थी.
ललिता चटर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक प्रकट किया है. सीएम ने उनके चार दशक के करियर को याद करते हुए लिखा,’ मैं उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं.’ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










