ePaper

माधुरी दीक्षित के बाद अब सैयामी खेर ने किया यह काम, रितेश देशमुख संग ''मौली'' में बनेगी जोड़ी

Updated at : 07 May 2018 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के बाद अब सैयामी खेर ने किया यह काम, रितेश देशमुख संग ''मौली'' में बनेगी जोड़ी

मुंबई :साेनम कपूर के भाई हर्षवर्द्धन कपूर के साथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सैयामी खेर अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘मौली’ में नजर आयेंगी. इस फिल्म का निर्माण देशमुख ही कर रहे हैं और इसमें वह मुख्य अभिनेता भी हैं. फिल्म का निर्माण रितेश अपने बैनर मुंबई […]

विज्ञापन

मुंबई :साेनम कपूर के भाई हर्षवर्द्धन कपूर के साथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सैयामी खेर अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘मौली’ में नजर आयेंगी. इस फिल्म का निर्माण देशमुख ही कर रहे हैं और इसमें वह मुख्य अभिनेता भी हैं.

फिल्म का निर्माण रितेश अपने बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के तहत करेंगे. सैयामी ने एक बयान में कहा, अपनी मातृ भाषा मराठी में काम करने को लेकर मैं खुश हूं. वह भी रितेश के होम प्रोडक्शन में.

रितेश ने ‘लाई भारी’ से मराठी फिल्मों में एक्शन / ड्रामा की एक नयी शैली की सफलतापूर्वक शुरुआत की. ‘मौली’ एक ऐसी फिल्म है जो हमेशा मेरे दिल के करीब रही है क्योंकि यह मुझे मेरे मराठी मूल की ओर ले जाती है.

उन्होंने कहा, इस सफर के दौरान मैं अपनी दादी मां को बहुत याद कर रहा हूं क्योंकि मुझे मराठी फिल्म में काम करते देख कर वह बहुत खुश होतीं. रितेश ने कहा कि ‘मिर्जिया’ से अपना अभिनय कैरियर शुरू करने वाली सैयामी इस भूमिका के लिए सबसे सही पसंद हैं. ‘मौली’ अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola