ePaper

फिल्म रुस्तम के परिधान नीलामी पर क्या बोले अक्षय कुमार पढ़ें

Updated at : 02 May 2018 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्म रुस्तम के परिधान नीलामी पर क्या बोले अक्षय कुमार पढ़ें

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि ‘ रुस्तम ‘ फिल्म में एक नौसेना अधिकारी की भूमिका के लिए पहने गये परिधान की नीलामी पर मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर वह और उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना जरा भी विचलित नहीं हैं . पिछले सप्ताह अक्षय ने धर्मार्थ और पशु बचाव एवं कल्याण कार्य […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि ‘ रुस्तम ‘ फिल्म में एक नौसेना अधिकारी की भूमिका के लिए पहने गये परिधान की नीलामी पर मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर वह और उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना जरा भी विचलित नहीं हैं . पिछले सप्ताह अक्षय ने धर्मार्थ और पशु बचाव एवं कल्याण कार्य के लिए 2016 में आई अपनी फिल्म में पहने गए परिधान की नीलामी की घोषणा की थी.

परिधान को ‘‘ असली नौसैन्य वर्दी ” बताए जाने वाले अक्षय कुमार के इस ट्वीट की जम कर आलोचाना की गई. ट्वीट करने वालों ने टिप्पणी की कि जैसा कि यह दंपत्ति दावा कर रहे हैं वैसा नहीं है. यह एक फिल्म का परिधान है ना कि नौसेना के एक असली अधिकारी की वर्दी. फेसबुक पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की टिप्पणी के बाद खासतौर से टि्वंकल लोगों के निशाने पर रहीं.
इस व्यक्ति ने कहा था कि अगर टि्वंकल ने वर्दी के नाम पर परिधान की नीलामी की तो वह उन्हें हानि पहुंचाएगा. अभिनेत्री से लेखिका बनी टि्वंकल ने कहा कि टिप्पणी करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगी. कल शाम एक समारोह में इस मामले में टि्वंकल को ट्रोल किये जाने पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा कि वह एक ‘ अच्छे काम ‘ के लिए परिधान नीलाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola