ePaper

श्रीदेवी ने सोनम कपूर के इस फेमस गाने पर किया था डांस, Video Viral

Updated at : 02 May 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी ने सोनम कपूर के इस फेमस गाने पर किया था डांस, Video Viral

अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी कंफर्म कर दी गई है. सोनम 8 मई 2018 को मुंबई में ही अपने लॉन्गटाइम ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग सात फेरे लेंगी. कपूर फैमिली शादी की तैयारियो में जुटी हैं और अनिल कपूर के घर मेहमानों का अपना-जाना भी शुरू हो गया है. इसी बीच […]

विज्ञापन

अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी कंफर्म कर दी गई है. सोनम 8 मई 2018 को मुंबई में ही अपने लॉन्गटाइम ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग सात फेरे लेंगी. कपूर फैमिली शादी की तैयारियो में जुटी हैं और अनिल कपूर के घर मेहमानों का अपना-जाना भी शुरू हो गया है. इसी बीच दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे शिल्‍पा शेट्टी संग ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

श्रीदेवी और शिल्‍पा शेट्टी का यह वीडियो अनिल कपूर के घर में आयोजित करवाचौथ की पार्टी का है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2015 का है. इसे श्रीदेवी की ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है.

https://www.instagram.com/p/9eDbqOJYF1/

बता दें कि कपूर फैमिली और आहूजा फैमिली ने शादी की घोषणा करते हुए कहा, ये उनके लिए खुशी और गर्व का समय है. शादी 8 मई को मुंबई में होगी. हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्‍मान किया जाये.’ बता दें कि पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही है लेकिन शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई थी.

सोनम को कई बार शॉपिंग करते देखा गया था और आनंद आहूजा संग उनकी कई तसवीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. हालांकि एक टीवी शो के दौरान फराह खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वे सोनम की शादी के संगीत फंक्‍शन की कोरियोग्राफी कर रही है. हालांकि उन्‍होंने भी शादी की डेट का खुलासा नहीं किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola