VIRAL VIDEO : बेटी जाह्नवी की नकल उतार रहीं श्रीदेवी, देखें

मुंबई : इन दिनों श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की नकल उतारती नजर आ रही हैं. यह वीडियो कुछ साल पुराना है बताया जाता है जब जाह्नवी की हिंदी भी अच्छी नहीं थी. मालूम हो कि यह वीडियो कुछ साल पहले एक […]
मुंबई : इन दिनों श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की नकल उतारती नजर आ रही हैं. यह वीडियो कुछ साल पुराना है बताया जाता है जब जाह्नवी की हिंदी भी अच्छी नहीं थी.
मालूम हो कि यह वीडियो कुछ साल पहले एक इवेंट का है, जिसमें श्रीदेवी और जाह्नवी साथ मौजूद थीं. जब एक रिपोर्टर ने जाह्नवी से एक सवाल पूछा और हिंदी में जवाब देने के लिए कहा, जाह्नवी टूटी-फूटी हिंदी में कहने लगीं- मुझे पता नहीं है, मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं.
https://www.instagram.com/p/BiH8svLnV8F/
तभी श्रीदेवी कहती हैं कि जाह्नवी से हिंदी में जवाब देने के लिए मत कहिए. उसके बाद श्रीदेवी नकल उतार कर बताती हैं कि जाह्नवी कैसी हिंदी बोलती हैं. इसके बाद सब हंसने लगते हैं.
बताते चलें कि एक समय अच्छी हिंदी ना बोल पाने वाली जाह्नवी अब ‘धड़क’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है. करण जौहर की इस फिल्म में जाह्नवी के हीरो ईशान खट्टर काम कर रहे हैं. फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










