ePaper

श्री देवी की बेटी जाह्नवी ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, 20 जुलाई को होगी फिल्म रिलीज

Updated at : 17 Apr 2018 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्री देवी की बेटी जाह्नवी ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, 20 जुलाई  को होगी फिल्म रिलीज

जाह्नवी – इशान ने खत्म की ‘ धड़क ‘ की शूटिंग मुंबई , 17 अप्रैल ( भाषा ) जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ धड़क ‘ की शूटिंग पूरी कर ली है. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है. इशान की पहली फिल्म ईरानी फिल्मकार मजीद मजीदी […]

विज्ञापन

जाह्नवी – इशान ने खत्म की ‘ धड़क ‘ की शूटिंग मुंबई , 17 अप्रैल ( भाषा ) जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ धड़क ‘ की शूटिंग पूरी कर ली है. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है. इशान की पहली फिल्म ईरानी फिल्मकार मजीद मजीदी की ‘ बियॉन्ड द क्लॉउड्स ‘ है जो 20 अप्रैल को रिलीज होगी. निर्देशक शशांक खैतान कि यह फिल्म मराठी फिल्म ‘ सैराट ‘ का हिंदी रूपांतरण है.

करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. करण ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा , ‘‘ धर्मा फिल्म के बेहतरीन तीन लोग … शशांक खैतान सच में एक सबल मार्गदर्शक … दोस्त और सभी निर्देशकों से ऊपर … जाह्नवी और इशान सचमुच दिल के बहुत करीब हैं. # धड़क ” फिल्म 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola