सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र को मिलेगा ‘राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड

मुंबई : बीते दिनों के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और फिल्मकार राजकुमार हिरानी को सिनेमा जगत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए क्रमश : प्रतिष्ठित ‘राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ और ‘राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े नेरविवारको यह घोषणा की. मशहूर मराठी कलाकार विजय चव्हाण को […]
मुंबई : बीते दिनों के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और फिल्मकार राजकुमार हिरानी को सिनेमा जगत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए क्रमश : प्रतिष्ठित ‘राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट’ और ‘राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े नेरविवारको यह घोषणा की.
मशहूर मराठी कलाकार विजय चव्हाण को ‘वी शांताराम लाइफ टाइम अचीवमेंट’ और निर्देशक एवं अदाकारा मृणाल कुलकर्णी को ‘वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन’ पुरस्कार से नवाजा जायेगा. दोनों लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेताओं को 5,00,000 रुपये नकद और कॉन्ट्रिब्यूशन पुरस्कार विजेताओं को 3,00,000 रुपये नगद दिये जायेंगे. राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले ये पुरस्कार 55वें महाराष्ट्र स्टेट मराठी फिल्म उत्सव के दौरान दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




