मनीष मल्होत्रा ने साझा की श्रीदेवी संग हुई आखिरी बातचीत की यादें, इस बारे में हुई थी चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 9:59 AM
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें साल 2017 में आई उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ के लिए यह अवार्ड दिया गया. उनके करीबियों का कहना है कि काश वह इस समय दुनिया में होती. अचानक हुई उनकी मौत से पूरी दुनिया का सदमा लगा था. बॉलीवुड […]
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें साल 2017 में आई उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ के लिए यह अवार्ड दिया गया. उनके करीबियों का कहना है कि काश वह इस समय दुनिया में होती. अचानक हुई उनकी मौत से पूरी दुनिया का सदमा लगा था. बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के साथ-साथ उनके फैंस को इस बात पर यकीन करना मुश्किल था. श्रीदेवी को इस दुनिया से गये एक महीने से ज्यादा हो गये हैं लेकिन आज भी उनके चाहनेवाले उनके होने का एहसास कराते हैं.
डिजायनर मनीष मल्होत्रा और श्रीदेवी के काफी अच्छे दोस्त थे और वे अक्सर अभिनेत्री की तसवीरें समय-समय पर शेयर करते रहते थे. हाल ही में उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की जिस रात उनकी मौत हुई तब भी उन दोनों की बात हुई थी.
मनीष मल्होत्रा ने बताया, उस आखिरी बातचीत में जाह्नवी की फिल्म, शादी में खुशी कितनी सुंदर लग रही थी से लेकर उन्होंने उस दिन क्या खाया, इसका भी जिक्र किया था. मनीष मल्होत्रा इमोशनल होकर कहते हैं कि,’ आज भी उम्मीद करता हूं कि कब मेरा फोन बजे और मैं कपड़ों और प्रोजेक्ट के बारे में श्रीदेवी से बात कर पाऊं.’
मनीष मल्होत्रा और श्रीदेवी के बीच अच्छी दोस्ती थी. उन्होंने बताया, बीते 7 साल में दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गये थे. फैमिली के साथ अपने बॉन्ड के बारे में मनीष ने बताया कि वह अपने करीबी रिश्ते को 200 % देती थीं इसी के चलते वह बोनी कपूर, खुशी और जाह्नवी को बेस्ट फ्रेंड बन गईं.
मनीष ने बताया कि श्रीदेवर कभी भी किसी गॉसिप में नहीं पड़ती थीं. उनकी बातें हमेशा खाने, फिल्मों और कपड़ों के बारे में होती थीं. मनीष ने मोहित मारवाह की शादी को याद किया कि कैसे वे वहां शादी में थे और अचानक उनकी बहन श्रीलता ने उनकी अंतिम यात्रा के लिए मनीष को सिल्क की साड़ी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










