ePaper

बर्थडे: कभी काजोल के स्‍पॉटब्‍वॉय हुआ करते थे रोहित शेट्टी, आज बनाते हैं करोड़ों की फिल्‍में

Updated at : 14 Mar 2018 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
बर्थडे: कभी काजोल के स्‍पॉटब्‍वॉय हुआ करते थे रोहित शेट्टी, आज बनाते हैं करोड़ों की फिल्‍में

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी आज 45 साल के हो गये. उनका जन्‍म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था. बॉलीवुड में कॉमेडी और एक्‍शन का शानदार तालमेल रोहित शेट्टी की फिल्‍मों में मिलता है. उनकी पिछली फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी. रोहित […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी आज 45 साल के हो गये. उनका जन्‍म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था. बॉलीवुड में कॉमेडी और एक्‍शन का शानदार तालमेल रोहित शेट्टी की फिल्‍मों में मिलता है. उनकी पिछली फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी. रोहित शेट्टी का इस मुकाम पर पहुंचने का सफर बहुत आसान नहीं था.

करोड़ों की फिल्‍में बनाने वाले रोहित शेट्टी के साथ हरकोई काम करना चाहता है. उन्‍होंने 17 साल की उम्र में बतौर असि‍सटेंट डायरेक्‍टर फिल्‍म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. रोहित शेट्टी के एक डायरेक्‍टर के तौर पर उनकी पहली फिल्‍म ‘जमीन’ थी जो कुछ सफल नहीं रही. जानें ये खास बातें…

काजोल के स्‍पॉटब्‍वॉय थे

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सुपरहिट जोड़ी ने 10 फिल्‍मों में काम किया है. लेकिन ए‍क समय रोहित शेट्टी अजय देवगन की पत्‍नी काजोल के स्‍पॉटब्‍वॉय रह चुके हैं. रोहित शेट्टी ने रिएलिटी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार’ के दौरान किया था. मिडे डे की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी कई फिल्‍मों में काजोल के मेकअप को टचअप करने और उनके स्‍पॉटबॉय का काम भी कर चुके हैं.

तब्‍बू की साडियों प्रेस करते थे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि उन्‍हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत करनी पड़ी थी. उन्‍होंने बताया था कि वे 1995 में आई फिल्‍म ‘हकीकत’ की एक्‍ट्रेस तब्‍बू की साडियों को प्रेस किया करते थे.

तुषार नहीं डीनो थे पहली पसंद

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्‍म ‘गोलमाल’ में तुषार कपूर के किरदार के लिए रोहित शेट्टी की पहली पसंद डीनो मोरिया थे. लेकिन फिल्‍म में इस करेक्‍टर का कोई डायलॉग नहीं है इसलिए उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया था. इसके बाद ये रोल तुषार कपूर की झोली में आया. दर्शकों ने उनके इस रोल को बेहद पसंद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola