VIDEO: भूमि पेडनेकर की सेक्स लाइफ के बारे में आयुष्मान ने यह क्या कह दिया? देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 8:23 AM
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता आयुष्मान खुराना एक साथ दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दोनों ही फिल्में यशराज की ही रही हैं. जिसमें अभिनय की अगर बात की जाए तो दोनों की जमकर तारीफ की गयी है. दोनों के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की बात करें तो काफी अच्छी रही है. […]
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता आयुष्मान खुराना एक साथ दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दोनों ही फिल्में यशराज की ही रही हैं. जिसमें अभिनय की अगर बात की जाए तो दोनों की जमकर तारीफ की गयी है. दोनों के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की बात करें तो काफी अच्छी रही है. अब दोनों रीयल लाइफ में भी अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं , लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने भूमि की सेक्स लाइफ की पोल खोल दी.
‘जी हां’ अब आगे की बात सुनें… वैसे आयुष्मान खुराना अभिनय में दमदार तो है ही, जवाब देने में और किसी का पोल खोलने में भी उतने ही माहिर नजर आते हैं. पिछले दिनों नेहा धुपिया के शो बीएफएफ के लिए एक एपिसोड शूट किया गया जिसमें बतौर गेस्ट भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना को बुलाया गया था. नेहा ने इस दौरान आयुष्मान से पूछा कि आप बिना सेक्स के कितने घंटे रह सकते हैं ? इस पर आयुष्मान ने तो अपना जवाब दे दिया लेकिन जब यही सवाल भूमि से पूछा गया तो वो शर्मा कर रह गयीं… आयुष्मान ने ही भूमि की तरफ से जवाब देते हुए कहा कि एक घंटे से ज्यादा समय तक वो सेक्स के बिना नहीं रह सकतीं….
इस दौरान आयुष्मान ने भूमि के बारे में कई और चौंकाने वाले खुलासे भी किये. चैनल ने इस शो का प्रोमो वीडियो एपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. आप भी देखें…
Next up on #BFFsWithVogue, NEHA Dhupia gets up, close and personal with @ayushmannk and @psbhumi!
Presented by @JeepIndia | Saturday at 8 PM
Powered by @MotorolaIndia | Beauty Partner @MyNykaa pic.twitter.com/Jbx5zIRQD1— Colors Infinity (@colors_infinity) March 5, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










