श्रीदेवी के परिवार से मिलकर अनुष्का हो गयीं इमोशनल

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत गम में डूबा हुआ है. इस दुख की खड़ी में पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर कपूर परिवार के साथ खड़ा नजर आया. श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी थी. श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के जिए पूरा बॉलीवुड पहुंचा […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत गम में डूबा हुआ है. इस दुख की खड़ी में पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर कपूर परिवार के साथ खड़ा नजर आया. श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी थी. श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के जिए पूरा बॉलीवुड पहुंचा था, लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शोक सभा का हिस्सा नहीं बन सकी थीं. इसके पीछे की वजह अनुष्का की अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग को बताया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अनुष्का उस समय भोपाल में थी, इस वजह से भी मुंबई नहीं आ सकी थीं. अनुष्का शनिवार रात मुंबई लौटी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के घर पति विराट कोहली के साथ पहुंची और परिवारजनों को सांत्वना दी. रिपोर्ट्स के अनुसार ,परिवार से मुलाकात के वक्त अनुष्का इमोशनल हो गईं.
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में श्रीदेवी शामिल हुई थीं. श्रीदेवी को विरुष्का की शादी में मस्ती करते हुए भी देखा गया था. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




