ePaper

जानें तापसी की आगामी फिल्म ''दिल जंगली'' के किरदार के बारे में

Updated at : 03 Mar 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
जानें तापसी की आगामी फिल्म ''दिल जंगली'' के किरदार के बारे में

अपनी आगामी फिल्म ‘दिल जंगली’ रिलीज होने का इंतजार कर रहीं ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू का कहना है कि कोरोली नायर का उनका किरदान उनके स्वभाव के विपरीत है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘मैंने दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभाया है, लेकिन दिल्ली की लड़की होने के बावजूद […]

विज्ञापन

अपनी आगामी फिल्म ‘दिल जंगली’ रिलीज होने का इंतजार कर रहीं ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू का कहना है कि कोरोली नायर का उनका किरदान उनके स्वभाव के विपरीत है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘मैंने दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभाया है, लेकिन दिल्ली की लड़की होने के बावजूद यह मुझसे बिल्कुल अलग है.

मेरा दिल्ली की लड़की का किरदार या आज तक आपने फिल्मों में जितनी भी दिल्ली की लड़की के किरदार देखे हैं, यह उससे अलग है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने एक करोड़पति की बेटी का किरदार निभाया है, जो एलिस इन वंडरलैंड की तरह है जिसे वास्तविकता नहीं पता है. उसे लगता है कि उसकी जिंदगी में सब खुश हैं.’ तापसी ने फिल्म को खूबसूरत बताया. ‘दिल जंगली’ में उनके अलावा अभिनेता साकिब सलीम ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है. फिल्म में वह एक जिम ट्रेनर सुमित उप्पल का किरदार निभा रहे हैं. एलेया सेन शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दिल जंगली’ 9 मार्च को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola