ePaper

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस से कहा शुक्रिया

Updated at : 02 Mar 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस से कहा शुक्रिया

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने अदाकारा श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को ठीक से संभालने के लिए मुंबई पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया. दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने मुश्किल घड़ी में परिवार की निजता की रक्षा के लिए शहर के पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया. टि्वटर पर एक […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने अदाकारा श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को ठीक से संभालने के लिए मुंबई पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया. दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने मुश्किल घड़ी में परिवार की निजता की रक्षा के लिए शहर के पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया. टि्वटर पर एक बयान में कपूर ने लिखा, ‘‘शोक की इस घड़ी में मैं अपने उन दोस्तों और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमारे पास रहकर हमारी निजता की हिफाजत की और शोक के लिए हमें शांति के पल मुहैया कराए.’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खासकर इन पलों में हमारा साथ देने और हमारी निजता बनाए रखने तथा हमें शांति मिले यह सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद देना चाहूंगा. आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया.’ मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जवाब दिया, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम सब आपके और आपके परिवार के साथ हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola