ePaper

''Namaste England'' में इश्‍क फरमाते नजर आयेंगे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, फर्स्‍टलुक रिलीज

Updated at : 24 Feb 2018 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
''Namaste England'' में इश्‍क फरमाते नजर आयेंगे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा, फर्स्‍टलुक रिलीज

मुंबई: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आनेवाली फिल्‍म ‘Namaste England’ का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. फिल्‍म 7 दिसंबर को रिलीज होगी. पोस्‍टर में दोनों बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. अर्जुन और परिणीति ने शुक्रवार को अमृतसर से फिल्‍म […]

विज्ञापन

मुंबई: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आनेवाली फिल्‍म ‘Namaste England’ का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. फिल्‍म 7 दिसंबर को रिलीज होगी. पोस्‍टर में दोनों बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. अर्जुन और परिणीति ने शुक्रवार को अमृतसर से फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. विपुल शाह के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म की शूटिंग पंजाब और कनाडा में होगी.

‘Namaste England’ की कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी, जिसके बाद ढाका, बांग्‍लादेश का रुख किया जायेगा. फिल्‍म के कुछ हिस्‍सों की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्‍स में भी की जायेगी. इसके अलावा लंदन और मुंबई के कुछ इलाकों में भी फिल्‍म की शूटिंग होगी.

परिणीति ने फिल्‍म के क्लिपबोर्ड की तसवीर शेयर करते हुए ट्वीट किया,’ नमस्‍ते लंदन अपनी उत्‍सुकता पर काबू नहीं रख सकती. अर्जुन कपूर, संजना बत्रा और आरती नायर.’ अर्जुन ने भी इस तसवीर को साझा करते हुए ट्वीट किया,’ नमस्‍ते इंग्‍लैंड.’ अर्जुन और परिणीति तीसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘इश्‍कजादे’ में नजर आ चुकी हैं.

हाल ही में दोनों ने दिबाकर बनर्जी की ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पूरी की है. बता दें कि अर्जुन कपूर इससे पहले फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आये थे. वहीं परिणीति हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola