ePaper

जीनत अमान के साथ छेड़छाड़ करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 02 Feb 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
जीनत अमान के साथ छेड़छाड़ करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने जुहू पुलिस स्‍टेशन में एक बिजनेसमैन के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज करवाया था. आरोपी का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्‍ना बताया गया था. जीनत अमान की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जीनत ने 38 वर्षीय सरफराज उर्फ अमन खन्‍ना […]

विज्ञापन

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने जुहू पुलिस स्‍टेशन में एक बिजनेसमैन के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज करवाया था. आरोपी का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्‍ना बताया गया था. जीनत अमान की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जीनत ने 38 वर्षीय सरफराज उर्फ अमन खन्‍ना पर आरोप लगाया था कि उसने उनके घर के परिसर में आकर सिक्‍योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की थी. शिकायत के बाद आरोपी को फरार बताया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों बाद में मुंबई पुलिस ने उसे धर दबोचा.

अभिनेत्री की शिकायत भारतीय संहिता की धारा 304 D (पीछा करने) और 509 (महिला का अपमान करने) के तहत दर्ज की गई है. बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने अभिनेत्री को व्‍हाट्सएप्‍प पर अश्‍लील वीडियोज़ भेजे और जबरदस्‍ती बात करने का दबाव बनाया चाहा. खबरों के अनुसार आरोपी सरफराज कभी फिल्ममेकर हुआ करता था जो रियल एस्टेट के कारोबार में भी सक्रिय है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों एकदूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन उनके बीच तब सबकुछ खत्‍म हो गया जब किसी कारण ज़ीनत अमान ने उससे बात करना बंद कर दिया. इसके बावजूद वह बिजनेसमैन उन्‍हें फोन करता रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि उस बिज़नसमैन ने एक्ट्रेस को धमकी दी कि यदि वह उनसे बात नहीं करेंगी तो इसका परिणाम उनके बेटे को झेलना पड़ सकता है.

यहां भी पढ़ें : ज़ीनत अमान के साथ छेड़छाड़, बिजनेसमैन ने दी धमकी, जानें ‘HRHK’ अभिनेत्री के बारे में ये अनसुनी बातें…

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सरफराज मानसिक रूप से परेशान है जिसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह बेरोजगार है. बदमाशी और अटपटी हरकते करना उसकी आदत में शुमार है. फिलहाल अभिनेत्री जीनत अमान के साथ युवक ने बदसलूकी की तथा सोसायटी के गार्ड से अपशब्द कहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola