ePaper

''पद्मावत'' ने तोड़ा आमिर खान की PK का रिकॉर्ड, जानें कमाई ?

Updated at : 30 Jan 2018 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
''पद्मावत'' ने तोड़ा आमिर खान की PK का रिकॉर्ड, जानें कमाई ?

वाशिंगटन: संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने देश में 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. हालांकि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्‍टारर यह फिल्‍म कुछ राज्‍यों में प्रदर्शित नहीं हुई है. वहीं उत्तरी अमेरिका में प्रदर्शित होने के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने देश में 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. हालांकि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्‍टारर यह फिल्‍म कुछ राज्‍यों में प्रदर्शित नहीं हुई है. वहीं उत्तरी अमेरिका में प्रदर्शित होने के पहले तीन दिन में 44 लाख डॉलर और पहले चार दिन में 49 लाख डॉलर की आमदनी कर एक रिकॉर्ड बनाया है.

यह फिल्म पूरे अमेरिका और कनाडा में 2 डी, 3 डी, और आईमैक्स 3डी तकनीक पर 326 सिनेमा घरों में दिखायी जा रही है. बॉक्स ऑफिस गुरू ने एक बयान में कहा है कि संजय लीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ने प्रदर्शित होने के तीन दिन के भीतर शुक्रवार से रविवार तक 44 लाख डॉलर की आमदनी की है और गुरूवार से रविवार तक फिल्म ने 49 लाख डॉलर की कमाई की है.

यह उत्तरी अमेरिका में किसी भी हिन्दी फिल्म की सबसे बड़ी शुरूआत है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2014 में आयी आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ के नाम थी जिसने प्रदर्शित होने के तीन दिन के भीतर 36 लाख डॉलर की कमाई की थी.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2016 में आयी आमिर खान की ‘दंगल’ ने भी प्रदर्शित होने के पहले पांच दिनों में 41 लाख डॉलर की कमाई की थी. इस फिल्म ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola