जानें कौन कर रहा है अभिनेत्री जीनत अमान से ''''गंदी बात'''', केस दर्ज

मुंबई : फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने एक युवक पर दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाया है. युवक का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना बताया जा रहा है. जीनत ने मामले को लेकर मुंबई पुलिस से शिकायत की जिसके बाद जुहू पुलिस ने सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खबरों के अनुसार आरोपी […]
मुंबई : फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने एक युवक पर दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाया है. युवक का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना बताया जा रहा है. जीनत ने मामले को लेकर मुंबई पुलिस से शिकायत की जिसके बाद जुहू पुलिस ने सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खबरों के अनुसार आरोपी सरफराज कभी फिल्ममेकर हुआ करता था जो रियल एस्टेट के कारोबार में भी सक्रिय है.
38 साल के सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर जीनत ने आरोप लगाया है कि सरफराज ने उनके घर के परिसर में आकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की और जीनत को भी देख लेने की धमकी दी. पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर वह अश्लील मैसेज भी भेज रहा था.
सरफराज के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. सरफराज फिलहाल फ़रार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
ये है सरफराज का रिकार्ड
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सरफराज मानसिक रूप से परेशान है जिसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह बेरोजगार है. बदमाशी और अटपटी हरकते करना उसकी आदत में शुमार है. फिलहाल अभिनेत्री जीनत अमान के साथ युवक ने बदसलूकी की तथा सोसायटी के गार्ड से अपशब्द कहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




