सालों बाद आमिर खान ने किया शाहरुख को फोन, वजह जानकर किंग खान ने किया ''सैल्यूट''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 12:39 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के बाद आमिर अपनी महत्वकांक्षी फिल्म ‘महाभारत’ पर काम करना चाहते हैं. जिसमें वे कृष्ण का किरदार निभाते नजर आयेंगे. इस फिल्म के प्री-प्रोड्क्शन का काम भी शुरू हो गया है. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा […]
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के बाद आमिर अपनी महत्वकांक्षी फिल्म ‘महाभारत’ पर काम करना चाहते हैं. जिसमें वे कृष्ण का किरदार निभाते नजर आयेंगे. इस फिल्म के प्री-प्रोड्क्शन का काम भी शुरू हो गया है. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सालों बाद शाहरुख खान को फोन किया.
दरअसल ‘महाभारत’ की वजह से आमिर ने भारत पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बन रही फिल्म ‘सैल्यूट’ करने से इंकार कर दिया था. आमिर के मना करने के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे थे. सिर्फ यहीं नहीं राकेश शर्मा भी चाहते थे कि आमिर खान ही उनकी फिल्म मे काम करें क्योंकि वे ही उनके किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं.
यहां भी पढ़ें : Birthday: अब ऐसी दिखती हैं पूर्व ‘मिस इंडिया’ नम्रता शिरोडकर, जानें अब क्या कर रही हैं…?
आमिर खान खुद भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन महाभारत की वजह से उन्होंने ‘सैल्यूट’ छोड़ दी. अब आमिर भी यही चाहते हैं कि इस फिल्म को कोई ऐसा एक्टर करे जो फिल्म के साथ न्याय करे. भले ही उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी लेकिन इसके लिए खुद ही एक लीड एक्टर की तलाश में जुट गये.
पद्मावत विवाद : दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में फेंकने का अाह्वान करने वाले शख्स पर एफआइआर
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट के मुताबिक, आमिर ने इस फिल्म के लिए खुद शाहरुख खान को फोन किया. उन्होंने शाहरुख को बताया कि वे इस फिल्म में काम करना चाहते थे लेकिन वे इस फिल्म में काम नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने शाहरुख को वजह भी बताई. उन्होंने शाहरुख से इस फिल्म के लिए रिक्वेस्ट भी की. जिसके बाद उन्होंने शाहरुख को फिल्म की स्टोरी सुनाई जो उन्हें काफी पसंद आई.
बता दें कि ‘सैल्यूट’ के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं. शाहरुख के हामी भरने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली. गौरतलब है कि किग खान शाहुरख फिल्म स्वदेश में एक नासा के साइंटिस्ट का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख एक एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










