''टाइगर'' डायरेक्‍टर संग फिर काम करेंगे सलमान, जानें फिल्‍म की खासियत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2018 9:27 AM

विज्ञापन

मुंबई: सलमान खान के साथ लगातार दो सफल फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बनाने के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर भारत में इस अभिनेता के साथ काम करने जा रहे हैं. जफर ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन करने का प्रस्ताव सलमान की तरफ से ही आया था. भारत साल 2014 में आई […]

विज्ञापन

मुंबई: सलमान खान के साथ लगातार दो सफल फिल्म ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बनाने के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर भारत में इस अभिनेता के साथ काम करने जा रहे हैं. जफर ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन करने का प्रस्ताव सलमान की तरफ से ही आया था. भारत साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ऑड टू माय फादर की हिंदी रिमेक है. निर्देशक ने बताया, आप वास्तविक फिल्म की तरह ही रीमेक नहीं बना सकते हैं. सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य आपकी कहानी और किरदार को प्रभावित करता है. लेकिन मुझे फिल्म की मूल बातें काफी पसंद आई.

ऑड टू माय फादर का निर्देशन योन जे-क्यूं ने किया था और इसकी कहानी कोरियाई युद्ध के समय एक किशोर द्वारा किए गए वादे के आस-पास घूमती है. फिल्म के रीमेक का अधिकार सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने खरीदा है. ऐसी खबरें हैं कि रीमेक को भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय में सेट किया गया है.

हालांकि जफर इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं. जफर ने कहा, हम मार्च के बाद काम शुरु करेंगे. मैं एक महीने सोना चाहता हूं. हमलोग इस फिल्म के शुरआती चरण में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola