श्रीदेवी की संपत्ति विवाद में बोनी कपूर और बेटियों का बड़ा कदम, सुनवाई 26 मार्च को

Updated:
विज्ञापन

Sridevi Property Dispute

Sridevi Property Dispute: बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में दिवंगत श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की. चंद्रबानू और उनके बच्चों ने हिस्सेदारी का दावा किया था. सुनवाई 26 मार्च 2026 को होगी.

विज्ञापन

Sridevi Property Dispute: निर्माता बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति की सुरक्षा के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है. Livelaw की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपूर परिवार ने चेंगलपट्टू के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया. इस आदेश में ईस्ट कोस्ट रोड के पास स्थित श्रीदेवी की संपत्ति से संबंधित याचिका को खारिज करने से इनकार किया गया था.

विज्ञापन

26 मार्च को होगी सुनवाई

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सोमवार, 16 मार्च को न्यायमूर्ति टीवी थमिलसेल्वी के समक्ष आया. अदालत ने कपूर परिवार की संयुक्त पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 26 मार्च 2026 के लिए निर्धारित की. तब तक जिला न्यायालय में इस संपत्ति से संबंधित सभी आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है.

कौन कर रहा दावा

चंद्रबानू नामक महिला और उनके दो बच्चे, एम.सी. शिवकामी और एम.सी. नटराजन ने श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा किया है. उनका कहना है कि चार बैनामा फर्जी थे, जिनके माध्यम से श्रीदेवी और उनकी बहन ने 4.7 एकड़ संपत्ति हासिल की थी. वे जमीन में अपनी हिस्सेदारी की मान्यता और बैनामा को अमान्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं.

बोनी कपूर ने किया दावा खारिज

खबरों के मुताबिक, बोनी कपूर ने पिछले साल अदालत में याचिका दायर कर इस दावे को गलत बताया था. उन्होंने तर्क दिया कि दावा कानूनी रूप से मान्य नहीं है. बोनी ने चंद्रबानु के विवाह की वैधता पर भी सवाल उठाया क्योंकि यह पहले विवाह के दौरान हुआ था. उन्होंने 37 साल पुराने 1988 के दस्तावेजों को चुनौती देने वाली याचिका को समय सीमा की वजह से खारिज करने की मांग की.

श्रीदेवी का निधन और कपूर परिवार

बोनी कपूर ने जून 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी. उनका परिवार दो बेटियों- जान्हवी और खुशी के साथ बॉलीवुड में सक्रिय है. श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था. अब यह संपत्ति विवाद उनके निधन के बाद भी चर्चा में बना हुआ है और 26 मार्च की सुनवाई में अदालत की अहम भूमिका रहेगी.

यह भी पढ़ें: उमा कृष्णन के एक ‘लाइक’ से बढ़ी थलापति विजय और तृषा कृष्णन की शादी की चर्चा, तलाक के बीच नया ट्विस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola