लीना चंदावरकर ने किया खुलासा, चौथी पत्नी ने बताया कैसे उनका चेहरा जानवर जैसा हो जाता था

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2026 2:11 PM

विज्ञापन

किशोर कुमार और उनकी पत्नी, फोटो- इंस्टाग्राम

किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना चंदावरकर ने उनके डरावने और अजीब व्यवहार का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कभी-कभी किशोर कुमार का चेहरा जानवर जैसा हो जाता और वे उन्हें डराते थे.

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और गायक किशोर कुमार आज भी सभी उम्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज और एक्टिंग का आज भी लोग याद करते हैं. हालांकि, उनके पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते. यही कारण है कि उनकी चार शादियों की कहानी आज भी चर्चा में रहती है. उनकी चौथी पत्नी लीना चंदावरकर ने उनके कुछ अजीब और डरावने व्यवहार के बारे में बताया था.

लीना चंदावरकर ने बताया कैसे किशोर कुमार ने डराया

लहरेन रेट्रो के साथ इंटरव्यू में लीना चंदावरकर ने बताया कि किशोर कुमार कभी-कभी अचानक मूड बदल लेते थे और उन्हें डराने वाले हरकतें करते थे. लीना ने बताया, “एक घटना है कि उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘लीना तुमने मेरे बारे में कुछ सुना क्या तुमने इतने साल काम किया फिल्मों में.’ मैंने कहा क्या सुना था, सुना तो था पर मैं बोलना नहीं चाहती थी, ‘क्या सुना था तुमने’ आप बहुत अच्छे गाते हो मैं तो आपकी फैन थी या इतनी अच्छी कॉमेडी करती थी. लीना ने आगे बताया, “एक बार मैं प्यार अजनबी है फिल्म के लिए मेकअप कर रही थी. अचानक उन्होंने अपने चेहरे पर जानवर जैसी हरकतें कीं, जिससे मैं डर गई और हेयर ड्रेसर को ढूंढने लगी. वह कूद कर सोफे पर आए और मैं डर गई और मैंने कहा, ‘हां-हां, सुना था कि आप पागल है. फिर वह हंसने लगे.”

शादी के बाद किशोर कुमार में बदलाव

लीना ने यह भी साझा किया कि शादी के बाद किशोर कुमार में काफी बदलाव आया. लीना ने याद किया, “मैं बहुत इनसिक्योर थी क्योंकि मैं उनकी चौथी पत्नी थी. मैं सोच रही थी, ‘उन्हें पांचवीं शादी नहीं करनी चाहिए.’ मैं बहुत तनाव में थी. एक बार मैंने उनसे कहा कि मैं घर छोड़ रही हूं. उन्हें थोड़ा डर लगा, लेकिन फिर उन्होंने मुझे जाने को कहा. उन्होंने कहा, ‘कभी वापस मत आना और मुझसे बात भी मत करना.’ जब मैं टैक्सी में बैठने ही वाली थी, उनका पूरा ग्रुप आया और मुझे रोका. उन्होंने कहा, ‘तुम कैसे जा सकती हो? तुम्हारी वजह से यह 8वां अजूबा बदल गया.”

किशोर कुमार और उनकी चार शादियां

किशोर कुमार की पहली शादी रुमा गुप्ता ठाकुरता से हुई. इसके बाद उनकी शादी मधुबाला से हुई, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण यह शादी 1969 में खत्म हो गई. तीसरी शादी योगिता बाली से हुई, जो दो साल बाद टूट गई. उनकी अंतिम शादी लीना चंदावरकर से हुई, जो उनके जीवन के अंत तक, यानी 1987 तक चली.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भरोसा करने वालों का धन्यवाद

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola