अक्षय कुमार के घर में भूत? बेटे आरव की इस बात को सुनकर चौंक गए थे खिलाड़ी कुमार

Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार अपनी नई रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है. यह फिल्म फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ अक्षय की 14 साल बाद की नई जोड़ी को दर्शाती है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, असरानी, और राजपाल यादव […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार अपनी नई रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है. यह फिल्म फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ अक्षय की 14 साल बाद की नई जोड़ी को दर्शाती है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, असरानी, और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करते समय अक्षय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने बताया अपने घर का भूतिया अनुभव

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान अक्षय ने बताया कि उनके पुराने घर में कुछ अजीब घटनाएं हुई थी. उन्होंने कहा, “हम उस घर में रहते थे जहां मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना अक्सर मुझे बताती थी ‘यहां कुछ है.’ हमारे बेटे आरव की उम्र उस समय चार-पांच साल की थी. मैं उन्हें कहता, ‘टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, ऐसे कैसे कह सकती हो?’ लेकिन वह अड़ी रही कि उन्होंने घर के अंदर किसी महिला को चलते हुए सुना है.” अक्षय ने आगे कहा कि उन्होंने शुरू में इसे हल्के में लिया, लेकिन एक दिन उनका बेटा अचानक किसी की ओर इशारा कर कहने लगा, “यहां मत रुको, चले जाओ, तुम जाओ.” अक्षय ने पूछा, “किससे बात कर रहे हो?” ट्विंकल ने कहा, “देखा, मैंने कहा था, कोई है. यहां तक कि तुम्हारा बेटा भी किसी से बात कर रहा है.”

प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने का अनुभव

इसी इवेंट में अक्षय ने बताया कि प्रियदर्शन के साथ काम को लेकर कहा, “मैंने लगभग 150 फिल्मों में काम किया है और 60-70 डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन प्रियदर्शन के साथ मुझे हमेशा खास समझदारी मिली है. मैंने कॉमेडी की कला उनसे और राजकुमार संतोषी जी तथा दिवंगत नीरज वोराजी से सीखी है. अगर मुझे कॉमेडी का थोड़ा भी ज्ञान है तो उनका ही परिणाम है.” अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में हेरा फेरी, भागम भाग, भूल भुलैया, खट्टा मीठा, और गरम मसाला जैसी हिट फिल्में बनाई हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भरोसा करने वालों का धन्यवाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola