#VirushkaReception: क्या आपने देखा विराट-अनुष्का का ऐसा डांस, मुंह में नोट दबाकर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2017 11:00 AM
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज में हुई. विराट ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था, वहीं अनुष्का ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. अनुष्का की इस साड़ी को पीली कोठी के करीगरों ने बनाई है. वहीं अनुष्का की साड़ी […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज में हुई. विराट ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था, वहीं अनुष्का ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. अनुष्का की इस साड़ी को पीली कोठी के करीगरों ने बनाई है. वहीं अनुष्का की साड़ी और ज्वैलरी डिजायनर सब्यसाची ने इस साड़ी और बंदगले के राज का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने अनुष्का के लिए इस बनारस साड़ी को चुना. वहीं रिसेप्शन पार्टी के कुछ फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अनुष्का मुंह में नोट दबाकर जमकर थिरकतीं नजर आ रही हैं, वहीं विराट कोहली भी डांस करते दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Bc_KaKplNKM/
अनुष्का शर्मा बनारसी साड़ी पहनकर डांस फ्लोर पर आईं तो हरकोई हैरान रह गया. वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. विराट-अनुष्का अपने हर मौके को खास बनाना चाहते हैं इसलिए यहां भी उन्होंने खूब इंज्वॉय किया. दोनों का डांस प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/Bc_V4SjlhiC/
https://www.instagram.com/p/Bc_VexMFVIT/
इन वीडियोज के अलावा दोनों की फोटोज़ भी खूब वायरल हो रही है. बता दें कि विराट-अनुष्का का एक और रिसेप्शन 26 दिसंबर को होना है, जिसमें बॉलीवुड सेलीब्रिटीज और टीम इंडिया के शामिल होने की चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










