पापा अक्षय के नक्शेकदम पर बेटी नितारा, ये है उनका फेवरेट काम

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और लगातार फोटोज़ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे शेफ के रूप में नजर आ रही हैं. इस तसवीर में भले की उनका चेहरा […]
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और लगातार फोटोज़ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे शेफ के रूप में नजर आ रही हैं. इस तसवीर में भले की उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन वे इस गेटअप में बेहद क्यूट लग रही हैं.
नितारा को यह टैलेंट पापा अक्षय कुमार से ही मिला है. अक्सर अक्षय भी कुकिंग करते नजर आते हैं जिसकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. अक्षय बॉलीवुड में इंट्री करने से पहले शेफ रह चुके हैं. अब लगता है नितारा भी पापा के नक्शेकदम पर चल रही हैं. नितारा का यह अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है.
https://www.instagram.com/p/BaswdkogXkO/
यह बात गौर करने वाली हैं कि अक्षय और ट्विंकल की हमेशा यह कोशिश होती है कि वे बेटी नितारा को मीडिया से दूर रखें. अक्सर अक्षय सार्वजनिक स्थलों पर नितारा का चेहरा कैमरे से छिपाते नजर आते हैं. लेकिन इस बार खुद ट्विंकल ने नितारा की फोटो शेयर की है. लगता है नितारा की इतनी क्यूट फोटो को शेयर करने से ट्विंकल भी खुद को रोक नहीं पाई होगी.
इस फोटो में नितारा किचन में खड़ी नजर आ रही हैं और उनके शेफ के कॉस्ट्यूम लिखा है. इस फोटो को अबतक 90,053 लाइक्स मिले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




