ePaper

हॉट फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मल्लिका शेरावत, लोगों ने उड़ाया मजाक

Updated at : 06 Oct 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
हॉट फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मल्लिका शेरावत, लोगों ने उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर इनदिनों सेलीब्रिटीज का ट्रोल होना, जैसे रोज की बात बन गई है. हर रोज कोई न कोई सेलीब्रिटी ट्रोल हो ही जाता है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी एक तसवीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं थी. वहीं अब अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. मल्लिका ने […]

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इनदिनों सेलीब्रिटीज का ट्रोल होना, जैसे रोज की बात बन गई है. हर रोज कोई न कोई सेलीब्रिटी ट्रोल हो ही जाता है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी एक तसवीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं थी. वहीं अब अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. मल्लिका ने लेटेस्‍ट फोटोशूट की तसवीरें गुरुवार को इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी लेकिन ट्रोलर्स ने उनकी उम्र को लेकर क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया.

कुछ ने कहा कि इस तसवीर में वे आंटी जैसी लग रही हैं, तो कुछ ने कहा कि बॉलीवुड में अब किसी को भी याद नहीं कि कोई मल्लिका शेरावत भी है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि उम्रदराज दिख रही हो, अब आपको ये सब बंद कर देना चाहिये. कुछ का कहना है कि वो अब अपना जादू खो चुकी है. लेकिन ज्‍यादातर कमेंट्स में उनकी बढ़ती उम्र मुद्दा बनती रही. हालांकि कई लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ भी की.

https://www.instagram.com/p/BZ2lrfPj62b/

मल्लिका पिछले काफी समय से फिल्‍मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं. वैसे जब मल्लिका ने अपने लेटेस्‍ट फोटोशूट की तसवीरें शेयर की होंगी, तब उन्‍हें ऐसे कमेंट्स की बिल्‍कुल भी उम्‍मीद नहीं होगी. अब नतीजा यह है कि उनकी यह तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैशन सेंस की जमकर आलोचना हो रही है.

बता दें कि मल्लिका ‘मर्डर’, ‘किस किस की किस्मत’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं. वे विदेशी फिल्‍म ‘द मिथ’ में अभिनेता जैकी चेन के साथ काम कर चुकी हैं. उनकी पर्सनल लाईफ की बात करें तो मल्लिका ने फिल्‍मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी. लेकिन 2001 में दोनों का तलाक हो गया था. फिलहाल खबरें हैं कि मल्लिका सिरिल ऑग्जनफैन्स को डेट कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola