एडल्ट एक्ट्रेस संग दिखे मिथुन चक्रवती के बेटे महाअक्षय, तसवीरें आई सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2017 12:37 PM
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवती टीवी शोज़ और फिल्मों में नजर आ ही जाते हैं, लेकिन उनके बेटे महाअक्षय फिल्मी दुनियां और खबरों के बाजार से दूर है. लेकिन फिलहाल वे अपनी एक तसवीर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल वे हाल ही में यूएस में हॉलीडे मनाते दिखे. इसी फोटो को उन्होंने […]
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवती टीवी शोज़ और फिल्मों में नजर आ ही जाते हैं, लेकिन उनके बेटे महाअक्षय फिल्मी दुनियां और खबरों के बाजार से दूर है. लेकिन फिलहाल वे अपनी एक तसवीर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल वे हाल ही में यूएस में हॉलीडे मनाते दिखे. इसी फोटो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एक फोटो में वे एडल्ड स्टार केडेन क्रॅास के साथ नजर आ रहे हैं.
उनकी यह तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. महाअक्षय ने कुछ और लोगों के साथ भी तसवीरें शेयर की है. महाअक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, वो लम्हा जब आप सुंदर और बहुत विनम्र शख्स से मिलते हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने टैग में ‘ड्रीम कम ट्रू’ और ‘फैनबॉय’ जैसे शब्दों का यूज किया है. बता दें कि महाअक्षय ने साल 2008 की फिल्म ‘जिमी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिल्मफेयर अवार्ड के बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी हुए थे.
https://www.instagram.com/p/BZa8gQbhg3z/
महाअक्षय साल 2011 की फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ में नजर आये थे. फिल्म कमर्शियल हिट रही थी. महाअक्षय सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज़ शेयर करते रहते हैं.
https://www.instagram.com/p/BW9KB3FBl-R/
https://www.instagram.com/p/BXp5yNKhzTp/
बता दें कि महाअक्षय जल्द ही टीवी सीरीज में गामा पहलवान से कमबैक करने जा रहे हैं. यह सीरीज सलमान खान बना रहे हैं. 52 एपिसोड की गामा पहलवान सीरीज दूसरे टीवी शोज़ की तरह नहीं होगी. इसका प्रसारण सिर्फ वीकेंड पर किया जायेगा. शनिवार और रविवार को इसका एक घंटे का एपिसोड दिखाया जायेगा. महाअक्षय लगातार 5 फ्लॅाप फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










