बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में कहा Happy Dussehra

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2017 12:38 PM

विज्ञापन

विजयदशमी के पावन अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने देशवासियों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी. अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, रावण के पुतले के साथ आप सभी की सारी समस्याएं भस्म हो जाएं और आप सभी को हर काम में सफलता मिले. दशहरा मुबारक. फिल्मकार महेश भट्ट ने लिखा, हर इंसान के भीतर […]

विज्ञापन

विजयदशमी के पावन अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने देशवासियों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी.

अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, रावण के पुतले के साथ आप सभी की सारी समस्याएं भस्म हो जाएं और आप सभी को हर काम में सफलता मिले. दशहरा मुबारक.

फिल्मकार महेश भट्ट ने लिखा, हर इंसान के भीतर अच्छाई और बुराई में एक द्वंद्व चलता रहता है. विजयादशमी मुबारक.

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, विजयदशमी के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

अभिषेक बच्चन ने लिखा, आप सबको दशहरे की शुभकामनाएं.

अभिनेत्री श्रीदेवी ने लिखा, आप सभी को दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनाएं. यह दिन आपके जीवन में विजय, खुशी और शांति लाये.

मनीषा कोइराला ने लिखा, अच्छाई की बुराई पर हमेशा जीत हो. सभी को आनंदित दशहरे की शुभकामनाएं.

अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिस पर हैप्पी दशहरा लिखा था.

काजल अग्रवाल ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं. त्यौहार का आनंद और सौंदर्य लगातार आपके साथ बना रहे.

मुग्धा गोडसे ने लिखा, सबको विजयदशमी की शुभकामनाएं… खुश रहें.

गायक और संगीतकार मोहित चौहान ने लिखा, दशहरा मुबारक हो दोस्तों. इस विजयदशमी पर अपने आस-पास को साफ रखने और नदियां बचाने का संकल्प लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola