..जब मोहित सूरी ने कहा, अगली फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर से नहीं, फरहान अख्तर से किया संपर्क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2017 9:59 AM

विज्ञापन

फिल्म निर्माता मोहित सूरी दो हीरो वाली अपनी अगली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं. ऐसी खबरें आई थी कि वह इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि फिल्म के लिए उन्होंने फरहान अख्तर से संपर्क किया […]

विज्ञापन
फिल्म निर्माता मोहित सूरी दो हीरो वाली अपनी अगली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं. ऐसी खबरें आई थी कि वह इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि फिल्म के लिए उन्होंने फरहान अख्तर से संपर्क किया है न कि कपूर से.
मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि फिल्मनिर्माता ने आशिकी 2 के हीरो के साथ ही फरहान अख्तर से फिल्म के लिए बातचीत की है और फिल्म के कास्ट के नाम लगभग तय हो गए हैं. सूरी ने कहा, आदित्य से इस फिल्म को लेकर कभी संपर्क नहीं किया गया. वह मेरे दोस्त हैं. वह हमेशा ही मेरे घर आते हैं और इस चीज का काम से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन लोग उसे काम के सिलसिले में मान लेते हैं और यह सोच लेते हैं कि मैं उनके साथ काम कर रहा हूं.
उन्होंने कहा, लेकिन हां, मैंने फरहान अख्तर से इसके लिए संपर्क किया था. लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे एक और हीरो की जरुरत है. जब तक दूसरा हीरो नहीं मिल जाता, मेरे पास फिल्म नहीं है क्योंकि यह दो हीरो वाला प्रोजेक्ट है. निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola