जानें, सारा अली खान के डेब्यू को लेकर क्या बोलीं करीना कपूर खान ?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर तो कभी बेटे तैमूर संग सोशल मीडिया पर वायरल अपनी तस्वीरों को लेकर. अब सारा अली खान को लेकर अपने एक बयान को लेकर करीना एकबार चर्चा में हैं. सारा जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करने को तैयार […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर तो कभी बेटे तैमूर संग सोशल मीडिया पर वायरल अपनी तस्वीरों को लेकर. अब सारा अली खान को लेकर अपने एक बयान को लेकर करीना एकबार चर्चा में हैं. सारा जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करने को तैयार है. पिछले दिनों सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब सारा के डेब्यू को लेकर करीना ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि सारा अली खान बॉलीवुड में अपने डेब्यू से सभी को प्रभावित करने जा रही हैं.
सारा अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय पारी की शुरुआत कर रही हैं. वह सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं. करीना ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि वह काफी क्षमतावान होने जा रही है. यह उसके जीन में है. वह काफी सुंदर है. मुझे विश्वास है कि वह अपनी सुंदरता और टैलेंट से इंडस्टरी में धूम मचाने जा रही है.’ इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करेंगी.
करीना यहां रुजूता दिवाकर की किताब ‘प्रेग्नेंसी नोट्स’ लॉन्च होने के मौके पर बोल रही थी. इस मौके पर करीना ने अपनी ननद सोहा अली खान के बारे में कहा, ‘मैं उसे यह किताब गिफ्ट करुंगी ताकि यह उसकी प्रेग्नेंसी में मदद करे. वह काफी फिट है.’ दूसरी तरफ करीना की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग’ से वापसी करेंगी. फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को लेकर करीना फिलहाल जिम में कड़ी मेहनत कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










