Monsoon में आलिया ने कुछ यूं लगाया Classical Dance का तड़का, आप भी देखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 8:59 AM
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट मॉनसून के इस दिलकश मौसम में शास्त्रीय नृत्य का आनंद ले रही हैं. सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस के टच में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह शास्त्रीय नृत्य करती हुईं नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में आलिया पारंपरिक पोशाक में हैं […]
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट मॉनसून के इस दिलकश मौसम में शास्त्रीय नृत्य का आनंद ले रही हैं. सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस के टच में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह शास्त्रीय नृत्य करती हुईं नजर आ रही हैं.
इस तस्वीर में आलिया पारंपरिक पोशाक में हैं और उन्होंने अपने डांस मूव्स पर ध्यान केंद्रितकररखा है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- बरसात के दिन पर डांस.
https://www.instagram.com/p/BVr4kx9nbjO/
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही आलिया ने अपने जिम के दौरान का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था-
https://www.instagram.com/p/BVjdNCmn8o5/
अब बात करें आलिया की फिल्मी एक्टिविटी की, तो वह विक्की कौशल के साथ ‘राजी’ और रणबीर कपूर के साथ ‘ड्रोन’ में दिखेंगी. ‘राजी’ करण जौहर की फिल्म है, जिसमें आलिया एक कश्मीरी लड़की के किरदार में नजर आयेंगी, जिसकी शादी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से होती है. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










