श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने साइन की तीन फिल्मों की डील
Updated at : 23 Jun 2017 11:07 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्मकार करण जौहर के साथ तीन फिल्मों के डील साइन करने की चर्चा है.जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पिछले काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. जाह्नवी करण के प्रॉडक्शन की किसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी लेकिन अभी तक यह साफ […]
विज्ञापन
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्मकार करण जौहर के साथ तीन फिल्मों के डील साइन करने की चर्चा है.जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पिछले काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. जाह्नवी करण के प्रॉडक्शन की किसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस फिल्म से डेब्यू करेंगी. चर्चा है कि जाह्नवी अपना डेब्यू मराठी की सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के ऑफिशियल हिंदी रीमेक से करेंगी.
चर्चा थी कि वह टाइगर श्रॉफ के अपोजिट ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी.चर्चा है कि जाह्नवी ने करण के धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है. हाल ही में जब श्रीदेवी से उनकी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड में पदार्पण के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘जाह्नवी ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ करना चाहती थी, शुरू में मैं इसके पक्ष में नहीं थी.मुझे ऐसा नहीं लगता है कि यह एक बुरी इंडस्ट्री है और मैं भी इसी का एक भाग हूं. लेकिन एक पैरेंट होने के नाते मैं उसे शादीशुदा देखना चाहती हूं.
साथ ही जाह्नवी की खुशी भी बहुत मायने रखती है और यदि वह एक्सट्रेस के रूप में सफल होती है तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी.” श्रीदेवी ने कहा, ‘पहले मैं अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी को पार्टियों प्रीमियर में अपने साथ ले जाती थी लेकिन लोग सोचते थे कि मैं उन्हें प्रमोट कर रही हूं जबकि सच्चाई ये है कि मुझे अपने बच्चों के साथ गर्व महसूस होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




