रफी को ताउम्र गुरु मानते रहे महेंद्र कपूर
महेंद्र कपूर हमेशा ही खुद को रफी साहब का शिष्य कहा करते थे. जब वह 13 साल के थे, तब से वह रफी के पास संगीत सीखने जाया करते थे. हालांकि रफी बहुत व्यस्त रहते थे, लेकिन जितना हो सकता था, उन्होंने महेंद्र को सिखाया. महेंद्र भी ताउम्र उन्हें गुरु मानते रहे. बात 1979 की […]
महेंद्र कपूर हमेशा ही खुद को रफी साहब का शिष्य कहा करते थे. जब वह 13 साल के थे, तब से वह रफी के पास संगीत सीखने जाया करते थे. हालांकि रफी बहुत व्यस्त रहते थे, लेकिन जितना हो सकता था, उन्होंने महेंद्र को सिखाया. महेंद्र भी ताउम्र उन्हें गुरु मानते रहे. बात 1979 की है. लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में महेंद्र कपूर नाइट आयोजित हुई थी.
वहां रफी के बेटे खालिद व सय्यद भी मौजूद थे. जैसे ही महेंद्र को यह बात मालूम हुई, आयोजकों से दो फूलों का हार लाने कहा. महेंद्र ने रफी के दोनों बेटों को मंच पर बुलाया व माला पहनायी. फिर पैरों को छुआ और कहा कि मैं इनके पैरों को नहीं छू रहा, अपने गुरु के पैर छू रहा हूं, जो मुंबई में बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










