#MubarakanTrailer : चाचा-भतीजे अनिल और अर्जुन कपूर की जोड़ी मचा रही है धमाल, देखें VIDEO

28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली बॉलीवुड फिल्म ‘मुबारकां’ में चाचा-भतीजे की जोड़ी देखने को मिलेगी. जी हां, पहली बार इस फिल्म में अर्जुन कपूर अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. इसमें दोनों चाचा-भतीजा का ही किरदार निभा रहे हैं. ‘मुबारकां’ में अर्जुन कपूरऔर अनिल कपूरकेअलावा इस फिल्म […]
28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली बॉलीवुड फिल्म ‘मुबारकां’ में चाचा-भतीजे की जोड़ी देखने को मिलेगी. जी हां, पहली बार इस फिल्म में अर्जुन कपूर अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे.
इसमें दोनों चाचा-भतीजा का ही किरदार निभा रहे हैं. ‘मुबारकां’ में अर्जुन कपूरऔर अनिल कपूरकेअलावा इस फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी नजर आयेंगी. फिल्म का ट्रेलर थोड़ी देर पहले रिलीज हो चुका है.
अनीज बज्मी निर्देशित यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म दो जुड़वा भाइयों की कहानी है, जिनका किरदार अर्जुन कपूर निभा रहे हैं. अर्जुन इस फिल्म में चरण और करण की भूमिका में नजर आयेंगे.
करण जहां लंदन से है, वहीं चरण पंजाब के चंडीगढ़ के रहनेवाले गबरू है. इन दोनों की सिर्फ शक्ल एक जैसी है. इसके अलावा, ये दोनों एक-दूसरे से इतने अलग हैं, जितना हो सकते हैं.
फिल्म में अनिल कपूर करतार की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म में कॉमेडी तब शुरू होती है, जब करण और चरण की फैमिली उनके लिए दुल्हन को ढूंढने निकलती है. दुल्हन खोजने के दौरान कई सारे कॉमेडी सीन क्रिएट होते हैं जिसे फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी है.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




