Toilet Ek Prem Katha : अभिनेता - अभिनेत्री के बीच कोई शख्स नहीं बल्कि टॉयलेट है विलेन

हिंदी फिल्मों के गाने विदेश में शूट होते आये हैं. मनोरम पहाड़ी दृश्यों के बीच अपने प्रिय अभिनेता-अभिनेत्रियों के नाचते-गाते दृश्य लंबे वक्त तक दर्शकों के मन-मस्तिष्क में असर करते हैं. गानों के माध्यम से उनके मन में जो कल्पना का संसार गढ़ा जाता था, वह झील, समदंर, बगीचा, साफ-सुथरी सड़कें ही आती थीं. गाने […]
हिंदी फिल्मों के गाने विदेश में शूट होते आये हैं. मनोरम पहाड़ी दृश्यों के बीच अपने प्रिय अभिनेता-अभिनेत्रियों के नाचते-गाते दृश्य लंबे वक्त तक दर्शकों के मन-मस्तिष्क में असर करते हैं. गानों के माध्यम से उनके मन में जो कल्पना का संसार गढ़ा जाता था, वह झील, समदंर, बगीचा, साफ-सुथरी सड़कें ही आती थीं. गाने और फिल्म खत्म होते ही उनका सामना हकीकत की जिंदगी से होता था. सिनेमा हॉल से निकलते ही गंदी सड़कें और बदबूदार नालियों से उनका सामना होता था. कल जब ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो ट्विटर में यह टॉप ट्रेंड्स में शामिल था. लोग कहने लगे कि बॉलीवुड भी अब थोड़ा-थोड़ा वास्तविक जीवन के करीब होने लगा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कोई एेड या कैंपेन फिल्म नहीं, बल्कि फीचर फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




