ePaper

चीन में ''दंगल'' का जलवा, चीन के इस बड़े नेता ने आमिर के काम को सराहा, कहा - BRICS में दिखायी जाये यह फिल्म

Updated at : 07 Jun 2017 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में ''दंगल'' का जलवा, चीन के इस बड़े नेता ने आमिर के काम को सराहा, कहा - BRICS में दिखायी जाये यह फिल्म

नयी दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आमिर की यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली नॉन हॉलीवुड फिल्म बन गयी है. चीन में इस फिल्म की सफलता ने वहां के लोगों को तो अपना प्रशंसक बना ही लिया है, वहां के नेताओं के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आमिर की यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली नॉन हॉलीवुड फिल्म बन गयी है.

चीन में इस फिल्म की सफलता ने वहां के लोगों को तो अपना प्रशंसक बना ही लिया है, वहां के नेताओं के दिलों में भी अपनी जगह बना ली है. चीन के एक शीर्ष राजनीतिज्ञ ने आमिर की इस फिल्म को ब्रिक्स में प्रर्दशित करने की सलाह दी है.

चीन में आमिर का 1000 करोड़ का ‘दंगल’, बनाये कई रिकॉर्ड्स

चीन के पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग बमिटी के सदस्य लिउ युनशान ने ब्रिक्स मीडिया फोरम को संबोधित करते हुए बुणवार को कहा कि एक भारतीय फिल्म है ‘शुओई जियाओ बाबा’ (चीन में ‘दंगल’ का नाम). बहुत ही कम समय में वह चीन में काफी लोकप्रिय हो गयी है. आज के दौर में यह सबसे सफल फिल्म है.

गौरतलब है कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म चीन में लगभग 1100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. चीन में इसे नये नाम ‘शुओई जियाओ बाबा’ के साथ रिलीज किया गया है, जिसका हिंदी में मतलब है ‘आओ बाबा कुश्ती लड़ें’. चीन में 7000 स्क्रीन्स इसे हासिल हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola