बॉलीवुड में गुडलक के लिए इन स्टार्स ने बदला अपना नाम, किसी की चमकी किस्मत, तो कोई हुआ फ्लॉप

Bollywood stars Who Changed Their Names
बॉलीवुड सेलेब्स लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने के लिए खुद के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं. जिसमें बॉडी पर काम करने से लेकर सर्जरी तक शामिल है. इसके अलावा भी बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए अपने रियल नाम तक को बदल डाला. आइये जानते हैं लिस्ट में कौन से स्टार्स शामिल है.
बॉलीवुड हमेशा से अपनी ग्लैमरस और चमक-दमक वाली फिल्मों की दुनिया के लिए जाना जाता है, जहां एक्टर और एक्ट्रेस का दबदबा रहता है. कई स्टार्स ने स्टारडम तक पहुंचने के लिए अपने नाम तक को बदला है. इसमें अक्षय कुमार से लेकर कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है.

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कुमार बी-टाउन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं. आपको शायद पता नहीं होगा कि एक्टर का असली नाम अक्षय नहीं बल्कि हरिओम भाटिया है.

अमिताभ बच्चन
क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के माता-पिता ने उनका नाम इंकलाब श्रीवास्तव रखा था? उनके माता-पिता ने अपने बिग बी का नाम इंकलाब जिंदाबाद के नारे के आधार पर रखने का फैसला किया था. हालांकि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन रख लिया.
Also Read- PHOTOS: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से मिले अमिताभ बच्चन, लगाया गले, बोले- जमीन से जुड़ा हुआ दोस्त…

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. क्या आप जानते हैं कि कैटरीना का असली नाम कैटरीना टर्कोटे था. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले अपने सरनेम कैफ किया था.

सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के ‘भाईजान’ हैं. उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वह बिग बॉस जैसे रियालिटी शो को भी होस्ट करते हैं. भाईजान का रियल नेम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान था.

सनी लियोनी
बी-टाउन की बेबी डॉल सनी लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले एडल्ट फिल्म स्टार थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी का रियल नाम सनी नहीं, बल्कि करण करनजीत कौर वोहरा है.

रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप में हुआ था. इसी नाम से इंडस्ट्री में एक और अभिनेता थे. इसलिए फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें स्टेज नाम रजनीकांत दिया. एक्टर का नाम उनकी फिल्म मेजर चंद्रकांत से लिया गया था.

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है. आलिया भट्ट ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, तब वह एकाएक पॉपुलर हो गई. वह नहीं चाहती थी कि फैंस दोनों के नाम में कंफ्यूज हो इसलिए सलमान खान के कहने पर एक्ट्रेस ने अपना नाम कियारा आडवाणी रख लिया.

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का रियल नाम निशांत खुराना है. जब वह 3 साल के थे तो उनके माता-पिता ने उनका नाम बदलकर आयुष्मान खुराना रख दिया. उनके पिता एक ज्योतिषी थे, इसलिए आगे की सफलता को देखते हुए बेटे के नाम में बदलाव किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










