OTT पर इन बॉलीवुड फिल्मों की है काफी डिमांड, अगर आपसे एक भी मूवी को गई है मिस, तो इस वीकेंड जरूर एंजॉय करें
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Apr 2024 12:05 PM
pathaan
आजकल ओटीटी का जमाना है, लोग टाइमपास करने के लिए या फिर एंटरटेनमेंट के लिए घर पर दोस्तों के साथ या फिर फैमिली के साथ धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के नाम बताएंगे, जिसकी ओटीटी पर सबसे ज्यादा डिमांड है.
बॉलीवुड में कई ऐसी धांसू फिल्में है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और बाद में जब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हुई, तो वहां भी कई रिकॉर्ड बनाए. आज तक ये मूवीज पब्लिक की डिमांड में है.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक ड्रामा आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी. इस मूवी में दिखाया गया है कि कैसे रॉकी और रानी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. हालांकि दोनों की फैमिली में काफी मतफेद हैं.

पठान
शाहरुख खान की सस्पेंस थ्रिलर पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. हालांकि जब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तो इसे दर्शकों से काफी प्यार मिला. अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है तो इस वीकेंड एंजॉय करें.

डार्लिंग्स
आलिया भट्ट और विजय वर्मा स्टारर फिल्म डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें दिखाया जाता है कि महिलाओं पर कैसे उनके पति मूड के हिसाब से दुर्व्यवहार करते हैं. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जवान
शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म जब नेटफ्लिक्स पर आई थी, तो इसने सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था. आप भी जरूर एंजॉय करें.

आरआरआर
जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म आरआरआर एक क्लासिक मूवी है, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर एंजॉय करें.

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था. फिल्म शिवा के बारे में है, जिसकी दुनिया तक उलट-पुलट हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसे पास स्पेशल पॉवर है. आप ये मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

केजीएफ
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में अगर अभी तक आपने नहीं देखी है, तो जरूर एंजॉय करें.

गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है. इसमें आलिया की जबरदस्त एक्टिंग और दमदार डायलॉग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे एंजॉय करें.
Also Read- OTT पर मौजूद इन हॉरर फिल्मों को देख उड़ जाएगी रातों की नींद, बिना देर किए अभी करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










