Baaghi 3 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने होली पर कमाये इतने करोड़

Baaghi 3 Box Office Collection- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 3’ को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं. टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ ने होली के त्योहार पर धुआंधार प्रदर्शन किया.
मुंबई: Baaghi 3 Box Office Collection- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘बागी 3’ (Baaghi 3 ) को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं. टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ ने होली के त्योहार पर धुआंधार प्रदर्शन किया. आने वाले दिनों में अगर फिल्म ने यही रफ्तार बनाकर रखी तो जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म ने 16.03 करोड़, रविवार को 20.30 करोड़ और सोमवार को 9.06 करोड़ जुटाए. फिल्म का अभी तक का जो कलेक्शन है उसके बाद माना जा रहा है मंगलवार को भी इसने 12-14 करोड़ का बिजनेस किया होगा. हालांकि मंगलवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आये हैं.
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया. ‘बागी 3’ का बजट लगभग 70 करोड़ है और देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










