Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने लवकेश कटारिया पर फेंकी कुर्सी, जबरदस्त लड़ाई का VIDEO देखा आपने

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jul 2024 6:05 PM

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस और झगड़े बिग बॉस का हिस्सा हैं. विशाल पांडे, अरमान मलिक की लड़ाई के बाद अब साई केतन और लवकेश कटारिया एक दूसरे से भिड़ गए. दोनों ने अपना आपा खो दिया.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ काफी एक्साइटिंग होता जा रहा है. सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को टफ कॉम्पिटिशन दे रहे हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा गया. जहां साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच एक बड़ी लड़ाई हुई. इस एपिसोड में दोनों ने एक-दूसरे को जमकर गालियां दी. मामला यहीं शांत नहीं हुआ, साई ने बिग बॉस की संपत्ति फेंकी और लव को मारने के लिए भी दौड़े.

साईं केतन और लवकेश के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

जियो सिनेमा के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने एक प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो के मुताबिक, लवकेश कटारिया मूविंग एरिया में सना सुल्तान से बात करते नजर आ रहे हैं, जहां बाकी सभी घरवाले भी बैठे हुए हैं. क्लिप की शुरुआत घर के मालिक के यह कहने से होती है, “क्या आप मेरे फैसले के साथ जाएंगे या सना सुल्तान के बदले हुए फैसले के साथ.” लवकेश फिर सना के साथ इस पर चर्चा करना शुरू करता है, और साई केतन राव बीच में बोलते हैं. यूट्यूबर मेहंदी है रचने वाली अभिनेता से पूछता है, “तू क्यों बोल रहा है बीच में.” इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो जाती है और पूरा झगड़ा तब बढ़ जाता है, जब साई कटारिया को गाली देता है. इस बात से लव इतने चिढ़ जाते हैं, कि वो भी गाली दे देते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या लव कटारिया हो जाएंगे घर से बेघर, घरवालों ने दिए इतने वोट्स

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट है सबसे अमीर, नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Also Read- Bigg Boss OTT 3: विशाल को थप्पड़ मारकर भी सेफ हो गए अरमान, लेकिन अनिल कपूर ने दी सजा, जिससे यूट्यूबर की बढ़ गई टेंशन

साई ने लव पर फेंसी कुर्सी

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गालियां देनी शुरू कर दीं और जैसे ही साई को चुप रहने के लिए कहा गया, वह अपना आपा खो बैठे और लवकेश की ओर आगे बढ़े. वह उन्हें लगभग मारने ही वाले थे, लेकिन रणवीर शौरी बीच आ गए और साई को रोक दिया. साई यहीं नहीं रूके. उन्होंने लवकेश पर कुर्सी फेंक दी. प्रोमो को कैप्शन में लिखा था, “साईं ने खोया अपना आपा, क्यों हुई ये लड़ाई लवकेश के साथ #BiggBossOTT3 स्ट्रीमिंग विशेष रूप से #JioCinema पर आज रात 9 बजे देखें.”

वड़ा पाव गर्ल हुई थी घर से बेघर

पिछले वीकेंड का वार में चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल के बाहर होने के बाद बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री ली, लेकिन अदनान ने बाहर की जानकारी घर वालों के साथ शेयर की, जिसके चलते उन्हें उसी दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बिग बॉस ओटीटी 3 में कृतिका मलोक, सना मकबुल, सना सुल्तान, दीपक चैरसिया, शिवानी कुमारी भी हैं. अनिल कपूर की ओर से होस्ट किए गए, नए एपिसोड को जियो सिनेमा पर दर्शक एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल-विशाल पांडे में हुई जोरदार लड़ाई, यूट्यूबर बोले- कंट्रोल में रहो…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola