Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी! कहा- अगर तलाक नहीं लेती तो कभी…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी! कहा- अगर तलाक नहीं लेती तो कभी…

बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. घरवालों का एक दूसरे संग टशन भी शुरू हो गया है. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया घर में बुरी तरह टूट गई और अपने बच्चों को यादकर रोने लगी.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर है. हर दिन शो में कुछ नया होता है, जिसे देखकर दर्शक काफी ज्यादा एंटरटेन होते हैं. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी आई हैं. उन्होंने अपने जीवन के हर पहलू को बड़ी ही सहजता से सबके सामने रखा हैं. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड में स्टार वाइफ अपने बच्चों को यादकर इमोशनल हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी. आलिया अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं, खासकर बेटे के लिए.

आलिया अपने बच्चों को यादकर हुई इमोशनल

आलिया को अकेले रोता देख, शो में उनके अच्छे दोस्त बने अभिषेक मल्हान ने उनसे रोने की वजह पूछी, तब आलिया ने कहा कि, “मेरा छोटा बच्चा सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आती है, तो वह किसी के साथ अपना दर्द नहीं बांटता. मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और किसी के साथ साझा नहीं करती हूं. मेरा बेटा चीचें सोचकर बीमार पड़ जाता है. तब उसे सिर्फ मैं ही संभाल पाती हूं. अगर मैं तलाक नहीं लेती, तो मैं कभी नहीं आती उनको छोड़कर…कभी नहीं. यह मेरे करियर की वजह से है, लेकिन आपने जो काम अपने हाथ में लिया है, उसे खत्म करना जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है.”

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में धमाल मचा रही हैं आलिया

आपको बता दें कि हाल ही में आलिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर के अंदर जाने से पहले मंच पर सलमान खान के साथ हुई बातचीत में खुलासा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि नवाज ने उन्हें बिना किसी तनाव के अंदर जाने के लिए कहा, क्योंकि वह आलिया की अनुपस्थिति में बच्चों को छुट्टियों के लिए पेरिस ले जाएंगे. आलिया ने ये बात भी स्पष्ट रूप से रखी कि उन्हें अपने जीवन के 19 वर्षों में नवाज से जिस समर्थन की जरूरत थी वह अब उनसे मिल रहा है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: तौलिये को लेकर अविनाश सचदेव ने घर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिये आगे क्या हुआ…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola